

देश का दपॅण न्यूज; जासं, छपरा: दोहरे हत्याकांड में साजिशकर्ता के रूप में आरोपित जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण की कुर्सी खतरे में पड़ गई है । इस मामले में आरोपित होने के कारण मीना अरूण फरार हो चुकी हैं। इस वजह से अध्यक्ष पद को लेकर संवैधानिक खतरा उत्पन्न हो गया है। जानकार लोगों का कहना है कि तीन माह तक फरार रहने या जेल में रहने की स्थिति में मीणा अरूण की जिला परिषद अध्यक्ष पद छीन सकती है। इस घटना के बाद से जिला परिषद की राजनीति में भी एक नया मोड़ आ गया है। इसको लेकर जिला पार्षदों के बीच तरह-तरह की चर्चा का बाजार शुरू हो गयी है। जानकार लोगों का कहना है कि मीणा अरुण को अध्यक्ष पद से हटाए जाने की स्थिति में उपाध्यक्ष को ही कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया जा सकता है।दरोगा व सिपाही हत्याकांड के सभी आरोपितों के खिलाफ चलेगा स्पीडी ट्रायल।जासं, छपरा : जिले के मढौरा में एसआइटी के दारोगा मिथिलेश कुमार साह तथा सिपाही मोहम्मद फारूक अंसारी की हत्या के मामले में नामजद आरोपितों तथा अन्य के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में जिला परिषद अध्यक्ष मीणा अरुण, उनके पति व सलीमापुर पंचायत के मुखिया अरुण सिंह तथा मुखिया के भतीजा समेत सात लोगों को नामजद किया गया है व अन्य अज्ञात अपराधियों के संलिप्तता की बात कही गई है । पुलिस के द्वारा इस मामले में नामजद किए गए आरोपितों समेत अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए ना केवल छापेमारी तेज कर दी गई है, बल्कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए स्पीडी ट्रायल कराने व अन्य कानूनी प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं । घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी साक्ष्य के रूप में पुलिस के द्वारा एकत्र किया जा रहा है। साथ ही इस कांड में संलिप्त आरोपियों के मोबाइल का कॉल डिटेल्स भी पुलिस खंगाल रही है।
अध्यक्ष के सरकारी आवास समेत कई स्थानों पर छापेमार।
दरोगा व सिपाही हत्या कांड में नामजद जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरूण के सरकारी आवास के अलावा पैतृक गांव अंवारी के आवास पर भी बुधवार को छापेमारी की गयी। इस दौरान उनके पैतृक गांव स्थित आवास से एक बंदूक व कारतूस बरामद होने की सूचना है, जिसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। हालांकि पुलिस के द्वारा अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। सूचना है कि इस मामले में संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही हैं ।