जयपुर करधनी थाने ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा

पुलिस थाना करधनी ने किया दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश

देश का दर्पण न्यूज़ जयपुर (सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मृतका का पति देवर व सगी बहन तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ।

एडिशनल डीसीपी वेस्ट बजरंग सिंह जी शेखावत ने बताया कि 25 जून को राजकीय कांवटिया हॉस्पिटल शास्त्री नगर से पुलिस थाना करधनी में सूचना दी गई थी कि 38 वर्षीय अनीता शर्मा और 14 वर्षीय पुत्र मयंक शर्मा की नाड़ी का फाटक के पास घर पर अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने से घर पर ही मृत अवस्था में पाई गई थी परिजनों के द्वारा अमरजेंसी में शास्त्री नगर राजकीय चिकित्सालय कांवटिया अस्पताल में ले जाया गया वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस को सूचना दे दी गई पुलिस ने प्रथम दृष्टिया से CRPC धारा 174 तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई । अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह जी शेखावत ने घटनास्थल का दौरा किया तब मामला संदिग्ध पाये जाने पर मामले को संदिग्धता के रूप में देखा गया अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह जी शेखावत के द्वारा टीम गठित की गई इसका सुपरविजन का कार्य थाना अधिकारी रामकिशन जी विश्नोई को दिया गया पुलिस ने अपनी कार्य कुशलता का परिचय का देती हुई पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश कर और मृतका के पति अनिल शर्मा जो कि सरकारी महकमे में कलेक्ट्रेट में एलडीसी के पद पर कार्यरत हैं , मृतक का देवर सुनील शर्मा और मृतक कि बहन पूजा शर्मा इन तीनों द्वारा मिलकर सोची समझी योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया । इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक का पति अनिल शर्मा , मृतक का देवर सुनील शर्मा की सगी बहन पूजा शर्मा साथ मिलकर दोहरा हत्याकांड की वारदात की है।पूर्व में परिवार के किसी भी सदस्य ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी पुलिस ने अपने स्तर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस से बचने और गुमराह करने के लिए मृतका का पति अनिल शर्मा डीजीपी ऑफिस में जाकर की निष्पक्ष जांच करने के लिए परिवाद लगाया था । दूसरी तरफ विभाग के ऑफिसर से अनुसंधानकर्ताओं को इनके साथ नरमी बरती जाए उसके लिए अपनी सिफारिश करवाई थी पुलिस जांच के नाम पर बेवजह परिवादी को परेशान नहीं करे। पुलिस टीम द्वारा मामले की पूरी जांच पड़ताल की गई और इस दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया।

एक उत्तर दें