प्रॉपर्टी और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 100 करोड़ की ठगी: मुख्य आरोपी साथी सहित गिरफ्तार, मर्सिडीज कार और 1 करोड़ की FD जब्त

​जयपुर (विशेष संवाददाता):

जयपुर दक्षिण के सोडाला थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी और क्रिप्टो करेंसी (USDT) में निवेश के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की मर्सिडीज कार (Mercedes E 450) और ट्रायम्फ मोटरसाइकिल (TRIUMPH STREET TRIPLE) जब्त की है, साथ ही ठगी की रकम से कराई गई 1 करोड़ रुपये की बैंक एफडी (FD) को भी फ्रीज करवाया है।

​इनामी आरोपियों को गुड़गांव से दबोचा

​पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से मुख्य आरोपी मोहित कालोया (27) को गुड़गांव से गिरफ्तार किया। मोहित पर 2000 रुपये का इनाम घोषित था। उसकी निशानदेही और पूछताछ के आधार पर उसके रिश्तेदार व सहयोगी घनश्याम कांदेल (35) को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

​यह था मामला

​सोडाला थाने में पीड़ित ऋषि मेहता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेसर्स ‘Easy Way Homes’ कंपनी चलाने वाले मोहित और घनश्याम ने प्रॉपर्टी व ट्रेडिंग में निवेश कर कुछ ही महीनों में मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया। पीड़ित से आरोपियों ने 1.55 करोड़ रुपये चेक द्वारा और 4 करोड़ रुपये नकद ऐंठ लिए। मुनाफा देने के तय समय (1 जनवरी 2026) पर दोनों आरोपी अपने फोन बंद कर फरार हो गए।

प्रॉपर्टी और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 100 करोड़ की ठगी: मुख्य आरोपी साथी सहित गिरफ्तार, मर्सिडीज कार और 1 करोड़ की FD जब्त

​ठगी का तरीका (Modus Operandi)

​पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बड़ा व्यापारी बनने और रातों-रात मुनाफा कमाने की नीयत से Flinty-io और Flinty-live नाम से फर्जी डिजिटल कॉइन/क्रिप्टो वेबसाइट्स बनाईं। लोगों को इनमें निवेश पर भारी रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगे और बाद में फर्जी वेबसाइट्स व कंपनी बंद कर फरार हो गए।

​पूर्व में भी दर्ज हैं कई मामले

​पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में ठगी के कई बड़े मामले पहले से दर्ज हैं:

  • ​चित्रकूट थाना (जयपुर पश्चिम): 89 करोड़ रुपये की ठगी का मामला।
  • ​साइबर क्राइम थाना (जयपुर आयुक्तालय): 87 लाख रुपये का गबन।
  • ​चौमू थाना (जयपुर पश्चिम): 1.17 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी।
  • ​सोडाला थाना (जयपुर दक्षिण): 50 लाख रुपये का एक अन्य मामला।

​पुलिस टीम की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में सोडाला थानाधिकारी मनोज बेरवाल, उप-निरीक्षक जयकुमार, सहायक उप-निरीक्षक महादेव प्रसाद, साइबर सेल के लोकेश व रामसिंह, तथा कांस्टेबल इरफान (1443) और जयपाल (10105) की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपियों के पास से बरामद लैपटॉप, मोबाइल और कंप्यूटर के जरिए अन्य ठगी के शिकार लोगों और खातों की जांच कर रही है। https://youtube.com/shorts/6qLXDe0LmcM?si=wSk2qKb8T9rd2eFM

एक उत्तर दें