राष्ट्रीय एकता दिवस पर चित्रकूट थाने में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रममहानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एकता परेड का हुआ सीधा प्रसारण



राष्ट्रीय एकता दिवस पर चित्रकूट थाने में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एकता परेड का हुआ सीधा प्रसारण

*लौह-पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और राष्ट्र की एकता-अखंडता के संदेश को सीधे प्रसारण से पहुंचाया आमजन तक*

जयपुर, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जयपुर पुलिस आयुक्तालय की ओर से जयपुर पश्चिम के चित्रकूट पुलिस थाने में शनिवार शाम 5:30 बजे से एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने लौह-पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। श्री शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी राष्ट्र की एकता और सुरक्षा बनाए रखने और उसे और अधिक सुदृढ़ करने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी ने प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का प्रण लिया। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी पुलिस थानों में एकता परेड के सीधे प्रसारण का आयोजन किया गया, जिसे स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा और राष्ट्रीय एकता के संदेश से जुड़े।

जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल ने बताया कि आज एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड-2026 का चित्रकूट थाने में बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को पुलिस थानों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस पहल से पुलिस थानों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों से जोड़ने और उनमें सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

*लौह-पुरुष सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्र निर्माण की भूमिका का स्मरण*

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा और सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा ली। इस दौरान राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में विशेष पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश, उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) श्री प्रदीप मोहन शर्मा, पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री प्रवीण नायक नूनावत, उपायुक्त (पश्चिम) श्री प्रशांत किरण, उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती अनुष्ठा कालिया, आईपीएस सुश्री अदिति उपाध्याय सहित आयुक्तालय के अधिकारी, पुलिसकर्मी, सामुदायिक पुलिसिंग से जुड़े प्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली विद्यार्थी, युवा एवं आमजन उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/reel/DfNM60xI5FP/?vrfl=eHpqN2hhODgzMXBr

एक उत्तर दें