

देश का दपॅण न्यूज; जयपुर (दुलीचंद शर्मा) राजस्थान के जयपुर में राजनीति में उठे तूफान के बीच में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर राजस्थान सरकार पर निशाना साधा सियासी घमासान के बीच भाजपा लगातार हमलावर है। उन्होंने लिखा कि एक परिवार को खुश रखने की कीमत पूरे देश ने चुकाई है!
वहीं, बुधवार को भाजपा ने भी अपने नेताओं की मीटिंग बुलाई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मीटिंग में पार्टी और संवैधानिक प्रावधानों से जुड़ी हुई कुछ बातों पर चर्चा की है जो हमेशा रुटीन में करते रहते हैं। इसके बाद, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सु्प्रीम कोर्ट में याचिका लगाने पर कहा कि उनको अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। कानून को अपना काम करना है। भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है कि जब चर्चा के बाद में कोई समाधान नहीं होता तो न्यायपालिका उस पर व्याख्या करती है। पुनिया ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है। अनेक अवसरों पर व्यवस्थाओं की व्याख्या अलग-अलग रूप में हुई है। सामान्य बात है जो परिस्थिती उत्पन्न हुई है उसका समाधान किस तरीके से हो। न्यायपालिका जो मानती है उसका अनुपालन सब लोग करें। वहीं, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि सीबी आई के पास एसएचओ का मामला राजस्थान सरकार ने दिया है। राजस्थान सरकार की रिक्वेस्ट पर सीबीआई काम कर रही है