पुलिस ने जिला करोली से किया अभियुक्त को गिरफ्तार ।

देशकादपॅण न्यूज दौसा सुरेन्द्र कुमार सोनी

जिला करोली से किया अभियुक्त को गिरफ्तार

वारदात में काम ली गई पिस्टल भी की बरामद

पुलिस अधीक्षक दौसा ने पुलिस वृताधिकारी महुआ के निर्देशन में बनाई थी टीम

हत्या करने वाला परिवार का ही सदस्य, जमीन का विवाद व लेनदेन का था मामला

दौसा, जिले की महुआ तहसील में दो दिन पूर्व दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, महुआ के सांथा गांव में यादराम मीणा नाम के व्यक्ति की दो दिन पहले दिन दहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी, पुलिस अधीक्षक दौसा मनीष अग्रवाल के निर्देशानुसार एफ एस एल टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए,पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वृताधिकारी महुआ के निर्देशन में टीम गठित की,जिसमें कल सुबह अभियुक्त रिंकू मीणा को जिला करोली से गिरफ्तार कर हत्या में काम में लिया गया अवैध देशी कट्टा बरामद किया ! पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि परिवार में आपसी जमीन का विवाद एवम् लेनदेन के मामले को लेकर आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है !

एक उत्तर दें