देशकादपॅण.न्यूज जयपुर- कानोता संकलन कर सी..एस टी.टीम के आयुक्तलय जयपुर कानोता द्वारा कार्रवाई मुलजिम राकेश शर्मा को किया गिरफ्तार
जयपुर – पुलिस थाना कानोता द्वारा अवैध
मादक पदार्थों के विरूद्ध
सयुक्त कार्यवाही
2950 ग्राम गांजा एवं 10 ग्राम स्मेक जब्त की गई।
प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त राकेश शर्मा को गिरफतार किया गया।
अवैध मादक पदार्थ विक्रय के 1560 रूपये जब्त।
डॉ राहुल जैन, पुलिस उपायुक्त जयपुर ने बताया कि श्रीमान् आनन्द श्रीवास्तव, पुलिस आयुक्त
जयपुर महानगर द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत आसूचना
संकलन कर सी..एस.टी. टीम आयुक्तालय जयपुर तथा पुलिस थाना कानोता द्वारा संयुक्त कार्यवाही
करते हुए कानोता थाने के श्री रामधन उ.नि. एवं स्टाफ की संयुक्त टीम ने 5 दुकान, जीतावाला
सांभरिया रोड जयपुर से राकेश शर्मा पुत्र स्व. श्री हरिनारायण शर्मा उम्र 35 साल जाति ब्राहमण
निवासी 5 दुकान जीतावाला, पुलिस थाना कानोता जयपुर के कब्जे से 950 ग्राम अवैध मादक
पदार्थ गांजा एवं 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक एवं अवैध मादक पदार्थ विकय के 1560 रूपये
नगद जब्त कर अर्न्तगत धारा 8/20, 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट में गिरफतार किया गया है।
प्रकरण दर्ज कर मुल्जिम राकेश शर्मा से अवैध मादक पदार्थ के स्रोतों के संबंध में गहन पूछताछ
की जा रही है।