पायलट गुट की याचिका पर हाईकोटॅ ने केंद्र सरकार को बनाया पक्षकार।

देश का दपॅण न्यूज; सुरेन्द्र कुमार सोनी
जयपुर: राजस्थान में चल रहे सियासी संकट पर राजस्थान हाईकोर्ट में सचिन पायलट गुट की याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है. राजस्थान हाईकोर्ट ने सचिन पायलट गुट के विधायक पृथ्वीराज मीणा की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें केंद्र सरकार को पक्षकार बनाने की बात कही गई थी. अब केंद्र सरकार भी इसमें पक्षकार है, ऐसे में केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से कानूनी पक्ष रखा जा रहा है.

केंद्र सरकार की ओर से भी जवाब के लिए समय मांगा जा सकता है:
पायलट कैंप की ओर से केन्द्र को पक्षकार बनाने की अर्जी स्वीकार करने के बाद अब हाईकोर्ट आज भी इस मामले की सुनवाई कर सकता है. वहीं इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से भी जवाब के लिए समय मांगा जा सकता है. तो ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी की कोर्ट में केंद्र सरकार जवाब देने के लिए कितना समय मांगती है. ऐसे में अब आज फैसला आने की संभावना कम हो गई है.

स्पीकर को बागियों पर किसी तरह का एक्शन लेने से रोक लगा दी थी:
पिछली सुनवाई में अदालत ने राजस्थान विधानसभा स्पीकर को बागियों पर किसी तरह का एक्शन लेने से रोक लगा दी थी. जिसके बाद स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन SC ने भी HC की सुनवाई टालने से इनकार कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ एक दिन की बात है, पहले हाईकोर्ट का फैसला आ जाए. इसलिए अब इसपर सोमवार को सुनवाई होगी।

एक उत्तर दें