केवल स्कूटी चुराने का शौकीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 6 वाहन बरामदपेट्रोल खत्म होते ही लावारिस छोड़ देता था वाहन, 4 साल से था फरार; दर्ज हैं 23 से ज्यादा मुकदमेजयपुर।

केवल स्कूटी चुराने का शौकीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 6 वाहन बरामद
पेट्रोल खत्म होते ही लावारिस छोड़ देता था वाहन, 4 साल से था फरार; दर्ज हैं 23 से ज्यादा मुकदमे
जयपुर।
राजधानी की माणकचौक थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साल से फरार चल रहे एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हाल ही में जलेबी चौक पार्किंग से चोरी हुई एक्टिवा सहित कुल 6 चोरी की स्कूटी बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी केवल स्कूटी ही चुराता था और पेट्रोल खत्म होने तक चलाकर उन्हें लावारिस छोड़ देता था। 
गोविंद देवजी मंदिर दर्शन के दौरान चुराई थी स्कूटी
पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) श्री करण शर्मा (IPS) ने बताया कि शहर में चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी दल गठित किए गए थे। इसी दौरान 3 सितंबर को एक परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अगस्त की शाम वह जलेबी चौक में अपनी ग्रे रंग की एक्टिवा (RJ14DH9885) खड़ी कर गोविंद देवजी मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। 
50 से अधिक CCTV खंगाले, 4 साल से फरार बदमाश दबोचा
एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल, एसीपी पीयूष कविया के निर्देशन और थानाधिकारी राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पार्किंग स्थल पर कैमरों के अभाव के चलते पुलिस ने पारंपरिक पुलिसिंग और तकनीकी इनपुट का सहारा लिया। आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना पर टीम ने माणकचौक थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक शर्मा उर्फ राज (30) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, निवासी पीतलियों का चौक, जौहरी बाजार (हाल किरायेदार विजय पथ, मानसरोवर) को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल कैलाश (10756) की विशेष व उत्कृष्ट भूमिका रही। 
तरीका-ए-वारदात: पेट्रोल खत्म होते ही बदल लेता था वाहन
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साल 2022 से फरार था और पकड़े जाने से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदलता था। वह ऐसी भीड़भाड़ या सुनसान पार्किंग चुनता था जहां सीसीटीवी कैमरे न हों। वहां से सिर्फ स्कूटी चुराता और जब तक उसमें पेट्रोल रहता, तब तक उसे चलाता। पेट्रोल खत्म होते ही वाहन को वहीं छोड़ देता और फिर दूसरी स्कूटी चुरा लेता था। 
6 वाहन बरामद, पहले से दर्ज हैं 23 मामले
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जलेबी चौक और जौहरी बाजार से चुराई गई एक्टिवा सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से चुराई गई कुल 6 स्कूटियां बरामद की हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के 23 से अधिक पूर्व प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर

एक उत्तर दें