घर में चल रहा था जुए का बड़ा अड्डा, गलतागेट पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा; ₹1.04 लाख नकद बरामद

घर में चल रहा था जुए का बड़ा अड्डा, गलतागेट पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा; ₹1.04 लाख नकद बरामद
जयपुर। राजधानी में दीपावली पर्व के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गलतागेट थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर घर के भीतर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,04,400 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा (IPS) ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक गतिविधियों और अवैध जुआ-सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल और एसीपी रामगंज शिवरतन गोदारा के सुपरविजन में थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
गैस गोदाम के पास घर को बना रखा था अड्डा
पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैस गोदाम, लुहार बस्ती (गलतागेट) स्थित एक मकान पर दबिश दी। मौके पर चार लोग दांव लगाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चारों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अनिल लुहार उर्फ बल्लू (27), निवासी गणेश पुरी कच्ची बस्ती, गलतागेट
योगेश लुहार (32), निवासी गणेशपुरी कच्ची बस्ती, गलतागेट
मोहम्मद उस्मान (35), निवासी करीम कॉलोनी, ईदगाह के सामने, गलतागेट
दयाल लुहार (24), निवासी गणेशपुरी कच्ची बस्ती, गलतागेट
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) और राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश (RPGO) की धारा 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह और कांस्टेबल राजूसिंह की विशेष भूमिका रही।

एक उत्तर दें