जयपुर रामगंज थाना द्वारा,सस्ते में उमराह यात्रा का झांसा देकर 46 लाख ठगने वाला इनामी दंपती गिरफ्तार, खुद को बताते थे कस्टम अधिकारीजयपुर।

सस्ते में उमराह यात्रा का झांसा देकर 46 लाख ठगने वाला इनामी दंपती गिरफ्तार, खुद को बताते थे कस्टम अधिकारी
जयपुर।
उमराह यात्रा करवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले 10-10 हजार रुपये के इनामी फरार दंपती को रामगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब एक साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी 2026 को परिवादी मोहम्मद अनीस ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी फरहत हुसैन उर्फ मोहम्मद आरिफ और उसकी पत्नी गुलफशा ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और परिवादी व उसके रिश्तेदारों को सस्ते में उमराह यात्रा करवाने का झांसा देकर 46 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने धारा 67/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी।
10-10 हजार का घोषित था इनाम
मामला दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने से फरार चल रहे थे। इस पर पुलिस की ओर से दोनों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विशेष टीम ने दबोचा
आरोपियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और एसीपी शिवरतन गोदारा के निर्देशन तथा थानाधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और हेड कांस्टेबल कृष्णअवतार व रामलाल से मिले गुप्त इनपुट के आधार पर लगातार पीछा करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गुजरात के मूल निवासी, पहले से दर्ज हैं कई मामले
गिरफ्तार आरोपी फरहत हुसैन (30) मूल रूप से दाहोद (गुजरात) का रहने वाला है और वर्तमान में जयपुर में किराये पर रह रहा था। उसकी पत्नी गुलफशा (28) को भी इस मामले में सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फरहत हुसैन के खिलाफ पहले से जवाहर नगर, करणी विहार, गलतागेट और रामगंज थानों में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी गुलफशा के खिलाफ भी पूर्व में मामला दर्ज है। पुलिस फिलहाल दोनों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

एक उत्तर दें