जयपुर में थार का खौफनाक कहर: एक बार टक्कर मारी, फिर गाड़ी बैक कर युवक को कुचला!

जयपुर में थार का खौफनाक कहर: एक बार टक्कर मारी, फिर गाड़ी बैक कर युवक को कुचला!


चांदपोल के पास नारी का नाका क्षेत्र में दिनदहाड़े इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच एक तेज रफ्तार थार (नंबर: RJ 60 CJ 3428) ने 28 वर्षीय गणेश स्वामी को जोरदार टक्कर मारी।
चश्मदीदों और परिजनों का आरोप है कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है—क्योंकि टक्कर मारने के बाद चालक ने गाड़ी दोबारा बैक की और सड़क पर गिरे गणेश के ऊपर चढ़ा दी। कांवटिया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
28 साल के गणेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं।
इलाके में भारी आक्रोश, 3 साल में चौथी घटना
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रफ्तार का आतंक थम नहीं रहा है और पिछले 3 साल में यह चौथी ऐसी वारदात है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता चंद्र मनोहर बटवाड़ा ने लोगों को शांत कराया और न्याय का भरोसा दिया। फिलहाल पुलिस ने थार मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्या ऐसे बेलगाम चालकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में लिखें 👇

जयपुर में थार का खौफनाक कहर: एक बार टक्कर मारी, फिर गाड़ी बैक कर युवक को कुचला!

https://youtu.be/CliJPQX3iS8?si=3mlkL87zwiQozsNjhttps://youtu.be/CliJPQX3iS8?si=3mlkL87zwiQozsNj

एक उत्तर दें